Wednesday, February 13, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: सोनिया ने कहा, पार्टी में नई ऊर्जा लेकर आए हैं राहुल - बड़ी चुनावी ख़बरें

कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में नई ऊर्जा ला दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना थके लगातार काम करते हैं.

कांग्रेस संसदीय पार्टी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत ने नई उम्मीद जगाई है.

सोनिया गांधी ने कहा, "पहले हमारे विरोधी अजेय माने जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे टक्कर ली. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया. उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों को भी अपने साथ लिया और भारत को लेकर अपना विज़न भी उनके साथ शेयर किया.

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ढाँचे को निशाना बनाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से रोकने को जायज़ ठहराते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुरोध पर ऐसा किया गया.

योगी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना था कि अखिलेश यादव के कैंपस में आने से क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और हिंसा हो सकती है.

योगी ने ट्वीट कर कहा, ''समाजवादी पार्टी को अपनी अराजक गतिविधियों से बाज आना चाहिए प्रयागराज में कुंभ चल रहा है. 10 दिन पहले खुद श्री अखिलेश यादव जी कुंभ गए थे वहां पर दर्शन करके और संगम में स्नान करके आए हैं.''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया है कि उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से पुलिस ने रोक लिया.

अखिलेश यादव ने कहा है कि वो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे.

लखनऊ एयरपोर्ट से अखिलेश यादव ने एक फ़ोटो भी ट्वीट किया है. इस फ़ोटो में दिख रहा है कि विमान की सीढ़ी सुरक्षाकर्मी खड़े हैं और ये अखिलेश यादव को प्लेन में जाने से रोक रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों से बात करते दिख रहे हैं. अखिलेश ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक आदमी सिविल ड्रेस में है और वो लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को प्लेन पर चढ़ने से रोक रहा है. इस वीडियो में अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हाथ मत लगाओ.

अखिलेश यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स यूनियन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. यूनिवर्सिटी में समाजवादी पार्टी के स्टूडेंट्स विंग समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने अध्यक्ष पद जीत हासिल की है.

समाजवादी पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. अखिलेश यादव को रोके जाने पर बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायवती ने भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की निंदा की है. मायावती ने कहा कि यह तानाशाही रवैया है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश की ही नहीं, सभी राज्यों के लोगों की सीधी लड़ाई नरेंद्र मोदी के साथ है.

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे नायडू ने सवाल उठाया कि क्यों आज पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ क्यों हैं?

नायडू ने कहा, "आप मुझसे मेरे बेटे, पत्नी और पोते को लेकर सवाल कर रहे हैं, मैं भी उनसे (मोदी) से पूछते हूँ, आप तीन तलाक के बारे में बात करते हैं, लेकिन आप अपनी पत्नी के बारे में क्या कहेंगे. मुझे पता है कि ये निजी हमला है, मुझे भी ये पसंद नहीं है, लेकिन जब कोई सीमा लांघता है, तो उसे ये बताना ज़रूरी हो जाता है."

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मामले में राजधर्म का पालन नहीं किया और उनके राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया.

राहुल गांधी ने एक बार फिर रफ़ाल डील को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने हिंदू अख़बार की उस ख़बर का हवाला दिया है जिसमें अख़बार ने लिखा है कि रफ़ाल सौदे के लिए एंटी करप्शन प्रावधानों से मोदी सरकार ने समझौता किया है.

राहुल गांधी आंध्र भवन में चंद्रबाबू नायडू के धरने में शामिल होने पहुंचे थे. इस मंच पर उन्होंने ये भी कहा है कि प्रधानमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं और उनकी अब कोई छवि नहीं बची है और ये बात विपक्ष आम चुनाव में साबित कर देगा.

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...