Tuesday, February 19, 2019

दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर नाच रहे थे घराती; ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत

प्रतापगढ़. चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे 113 पर सोमवार रात 8.30 बजे शादी के कार्यक्रम में नाच रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, दुल्हन समेत 19 जख्मी हैं। उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

एसपी अनिल कुमार बेनिवाल के मुताबिक, हादसा थाना क्षेत्र छोटीसादड़ी से सात किलोमीटर दूर रामदेवजी के पास हुआ। गाड़ोलिया लोहार समाज के लोग लड़की को घोड़ी पर बैठाकर बिंदाेली (वधू पक्ष का कार्यक्रम) निकाल रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

ढाई घंटे बाद द्वार पर आने वाली थी बारात

चित्तौड़गढ़ जिले में आकोला से सटे ईंटाली से बारात आ रही थी। द्वार पर बारात रात 11 बजे पहुंचनी थी। हादसे के बाद उसे रास्ते से ही लौटा दिया गया।

परिजन बोले- हम हाईवे पर एक तरफ चल रहे थे

एमबी अस्पताल में अपने पिता का इलाज करा रहे हरिराम ने बताया कि बिंदोली में 100 से 150 लोग थे। गाड़ियां आसानी से निकल सकें, इसलिए हम हाईवे पर एक तरफ ही चल रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और लोगों को कुचलता हुआ चला गया। हरीराम के पिता गंभीर घायल हैं, वे फिलहाल एमबी अस्पताल में वेंटीलेटर पर है। 15 साल की रंजना की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

दुल्हन के भाई ने कहा- देखा नहीं गया तो घर चला आया

दुल्हन रेखा के मामा के बेटे बापूलाल ने बताया, ‘‘मैं भी बहन रेखा की बिंदोली में शामिल था। हम रेखा को घोड़ी पर बैठाकर नाचते-गाते रामदेवजी के मंदिर जा रहे थे। हम मंदिर से करीब 500 मीटर दूर ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। पीछे देखा तो लाशें बिखरी पड़ी थीं। कुछ लोग आखिरी सांसें गिन रहे थे। यह देखकर मैं तो बुरी तरह डर गया। भागकर अपने दो बच्चाें और भाई के पास गया और उनके साथ घर चला गया।’’

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दिन वह वाराणसी से हलदिया के बीच जलमार्ग शुरू करने के लिए बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय सड़क एवं जहाज रानी मंत्री नीतिन गडकरी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। हरहुआ तिराहे पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बनारस में बने मल्टी मॉडल टर्मिनल को जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद वाराणसी-हलदिया के बीच भारी मालवाहक पोतों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसको पूरी तरह से पर्यावरण फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी लागत 5369.18 करोड़ रुपए है। इसका 50 फीसदी हिस्सा भारत सरकार ने दिया है, जबकि बाकी का 50 फीसदी विश्व बैंक ने दिया है। इसका निमार्ण 33 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। वाराणसी से हलदिया के बीच इस तरह के तीन टर्मिनल होंगे। दूसरा साहेबगंज और तीसरा हलदिया में होगा।

इसके अतिरिक्त पीएम मोदी वाराणसी से पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए निकलने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों को भी देश को समर्पित करेंगे। इनकी लम्बाई 34 किलोमीटर होगी जबिक इसे बनाने में 1571.95 करोड़ रुपए की लागत आई है।

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...