Friday, April 19, 2019

जेट एयरवेज़ के सैकड़ों कर्मचारियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

एयरलाइन पर एक अरब डॉलर (तकरीबन 7000 करोड़ रुपये) से ज़्यादा का कर्ज़ है और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के नेतृत्व वाले देनदारों ने कंपनी को इमरजेंसी कर्ज़ देने से इनकार कर दिया है.

एक वक्त था जेट एयरवेज़ 100 से ज़्यादा प्लेन उड़ाती थी और इसे भारत की नंबर वन एयरलाइन कहा जाता था.

लेकिन पिछले कुछ महीनों से जेट में आर्थिक परेशानियों की खबरें आने शुरू हो गई थीं और लोगों की सैलरी में देरी होनी लगी.

कर्ज़दारों के कर्ज़ न लौटा पाने के कारण एयरलाइन को अपनी अपनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक देनी पड़ीं.

जेट की आर्थिक चुनौतियों के लिए डॉलर के मुकाबले रुपए में कमज़ोरी, स्पाइस जेट, इंडिगो जैसी सस्ते किरायों वाली एयरलाइन्स से कंपीटीशन, तेल के दामों में उथल-पुथल जैसे कारणों को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.

इसके अलावा जानकार एयर सहारा को खरीदने के फ़ैसले और मैनेजमेंट के काम करने के अंदाज़ को भी जेट की ख़राब आर्थिक हालात के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हैं.

जेट एयरवेज़ के पे-रोल पर 16,000 कर्मचारी हैं. इसके अलावा करीब 6,000 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं.

गुरुवार को जेट एयरवेज़ के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.

मेरे पति पिछले 22 सालों से जेट एयरवेज़ में काम कर रहे हैं.

मेरी मां कैंसर से पीड़ित है. मेरा बेटा नौवीं कक्षा में है. उसकी फ़ीस जमा नहीं हुई है.

मम्मी का ट्रीटमेंट बंद हो गया है. सरकार को कोई तो कदम लेना चाहिए. ऐसे नहीं चल सकता है - कि कोई कुछ भी करे और लंदन में बस जाए.

जेट का स्टाफ़ टेंशन और डिप्रेशन में है. वो लोग शायद ठंडे दिमाग़ से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम घरवाले ऐसा नहीं कर पा रहे हैं.

मोदी जी प्लीज़ कुछ कीजिए. ये जो हम देख रहे हैं वो अच्छे दिन हैं क्या? नरेश गोयल कहां हैं? उन्हें बुलाइए. ये सब मीडिया के सहारे चल रहा है. क्यों कोई सामने नहीं आ रहा है?

किंगफिशर के बाद जेट बंद होने वाला है... क्या ये मज़ाक बना कर रखा है? कुछ दिन बाद स्पाइस जेट और इंडिगो भी जाएंगे.

क्या करें? क्या खाएं? क्या रोड पर भीख मांगने जाएं? (जेट को बचाने के लिए) सभी कर्मचारी मदद करने के लिए तैयार हैं?

जेट एयरवेज़ को क्यों बंद किया जा रहा है? मेरे बच्चों की फीस नहीं जा रही है. मेरी बेटी इस बार 10वीं की परीक्षा देगी. उसके भविष्य का क्या होगा?

दो महीने फीस नहीं देंगे तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा.

मोदी सरकार को, नरेश गोयल को सामने बुलाओ. हमें सारी ख़बरें मीडिया के माध्यम से क्यों मिल रही हैं.

अगर हमारा कोई फ़ैसला नहीं हुआ तो हम और हमारे परिवार में से कोई वोट देने कोई नहीं जाएगा.

हम लोग दूसरों से पैसे ले लेकर घर चला रहे हैं. इस उम्र में हमें मां-बाप का सहारा बनना चाहिए और उन्हीं मां-बाप से पैसे लेकर हम घर चला रहे हैं. हम यहां किराए पर रह रहे हैं.

मैं इंजीनयरिंग डिपार्टमेंट में हूँ. इस कंपनी में मुझे 14 साल हो गए. पिछले तीन-चार महीने से हमें सैलरी नहीं मिली है.

ये वक्त बच्चों के एडमिशन का है. मेरा छह साल का बेटा है. मुझे उसकी 60 हज़ार रुपए फ़ीस जमा करनी है. मेरे पास इतना पैसा नहीं है.

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...