Monday, April 15, 2019

दिल्ली के एम्स अस्पताल में महिलाओं से मारपीट: प्रेस रिव्यू

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कुछ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है.

इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे एक परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षा गार्डों ने बुरी तरह पिटाई कर दी.

पुलिस ने हमला करने वालों में शामिल पांच लोगों की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी और उनकी बहन को सुरक्षा गार्ड ने बुरी तरह मारा. इसके बाद जब बुजुर्ग ने गार्ड से विरोध दर्ज कराया तो बात और बढ़ गई. पुलिस का कहना है कि सारा मामला पास को लेकर हुआ था.

हिंदुस्तान की ख़बर के मुताबिक, पहले दौर का मतदान हो चुका है और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस में कोई गठबंधन नहीं हो सका है लेकिन आम आदमी पार्टी अब भी लगातार कोशिश में है कि गठबंधन हो जाए.

गठबंधन नहीं होने की अटकलों के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे प्रयास अंत तक जारी रहेंगे. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए उनकी पार्टी से जो भी बन पड़ेगा, वो करेगी.

हिंदुस्तान के ही मुताबिक केंद्र सरकार ने जीएसटी में बढ़ोतरी के लिए एक नई योजना बनाई है. इसकी वजह से उन उपभोक्ताओं को नकद प्रोत्साहन या छूट दी जाएगी जो ख़रीद की रसीद लेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत ग्राहकों को चालान के कुल मूल्य के एक निश्चित प्रतिशत पर छूट दी जा सकती है. इससे ग्राहकों में बिल मांगने को प्रोत्साहन मिलेगा.

द हिंदू ने दिल्ली स्थित बाराखंभा इलाके में टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान हुई युवक की मौत की ख़बर को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.

टिक टॉक ऐप पर पिस्टल हाथ में लेकर वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने से कार चला रहे सलमान नाम के एक युवक की मौत हो गई. इस मामले में मृतक युवक के दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया है.

रफ़ाल का मज़ाक
दैनिक भास्कर की एक ख़बर के अनुसार छत्तीसगढ़ के एक गांव में रफ़ाल मुद्दा बना हुआ है. लेकिन इसकी वजह राजनीतिक नहीं है.

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर महासमुंद से क़रीब 1355 किलोमीटर दूर 150 परिवारों वाला एक गांव है, जिसका नाम रफ़ाल है.

अब ऐसे में आस-पास के गांव वाले यहां के गांव वालों का मज़ाक बनाते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो.... जांच होगी.

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...