Friday, February 1, 2019

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी मार गिराए

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकियों की पहचान शाहिद अहमद बाबा और इनायत अहमद जिगर के तौर पर की गई है। एक एसएलआर राइफल और पिस्टल भी जब्त की गई है।

सुरक्षाबलों को पुलवामा के राजपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और पुलिस के जवानों ने गुरुवार रात सर्च ऑपरेशन चलाया। 23 जनवरी को बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।

महिला को मारकर वीडियो वायरल किया
वहीं, पुलवामा में ही आतंकियों ने गुरुवार रात एक 25 साल की महिला की हत्या कर दी। आतंकियों ने घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बारामूला में कोई आतंकी नहीं बचा
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दावा किया कि बारामूला में अब कोई आतंकी नहीं बचा। राज्य में 2017 से सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट के बाद यह पहला मौका है जब किसी जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया है।

बीते 4 सालों में 2018 में सबसे ज्यादा 257 आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों ने 2017 में 213, 2016 में 150 और 2015 में 108 आतंकी मारे थे। 2018 में सेना ने 142 आतंकियों को 31 अगस्त तक ही मार गिराया था। अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए थे।

घाटी में अभी भी 300 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं। इनकी हरकतें सबसे ज्यादा दक्षिण कश्मीर में देखी गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये लोग युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि एक-47 आतंकियों का सबसे पसंदीदा हथियार है।

आयकर में मिलेगी राहत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंतरिम बजट 2019 में (interim budget 2019) आयकर ( income tax) में छूट का दायरा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए तक किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव नज़दीक है लिहाज़ा इस बात की पूरी संभावना है कि इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। भी 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक की आय पर 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। जबकि 5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स तय है। अगर आपकी आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है तो 30 फीसदी इनकम टैक्स लगाया जाता है।

पीयूष गोयल रेलमंत्री भी हैं। इसलिए माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में वो रेलवे को लेकर भी कुछ खास घोषणाएं कर सकते हैं। वैसे इस बात की संभावना कम ही है कि यात्रा किराया या फिर माल की ढुलाई पर लगने वाले चार्ज में कुछ राहत दी जाएगी। नई ट्रेनों की घोषणा भी मुमकिन नहीं है। सरकार काफी पहले ही साफ कर चुकी है उसका जोर रेलवे की सेवाओं को बेहतर बनाने पर ज्यादा है। हालांकि, ये माना जा रहा है कि ट्रेन 18 जैसी नई रेलवे परियोजनाओं को लेकर कोई घोषणा इस अंतरिम बजट में की जाए।

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...