Thursday, December 13, 2018

#100WOMEN 'ईसा मसीह से हुई है मेरी शादी'

41 साल की जेसिका एक 'कॉन्सीक्रेटेड वर्जिन' यानी 'प्रतिष्ठित कुंवारी' हैं. कैथोलिक चर्च में यह उपमा उन महिलाओं को दी जाती है जो स्वयं को पत्नी के तौर पर ईश्वर को समर्पित कर देती हैं.

इस समारोह में महिला विवाह के समय पहने जाने वाली सफ़ेद ड्रेस पहनती है, जीवन भर पवित्रता की क़समें खाती है और यह वचन लेती है कि वह कभी रोमांटिक या सेक्शुअल संबंध नहीं बनाएगी.

इस दौरान महिला एक अंगूठी भी पहनती है जो ईसा मसीह से उसके संबंध का प्रतीक मानी जाती है.

जेसिका कहती हैं, "मुझसे अक्सर पूछा जाता है, क्या तुम शादीशुदा हो?"

"मैं आम तौर पर बहुत छोटा जवाब देती हूं कि मैं एक धार्मिक सिस्टर की तरह हूं और मेरा समर्पण ईसा मसीह के लिए है."

'कॉन्सीक्रेटेड वर्जिन' किसी पृथक समुदाय में नहीं रहतीं और न ही दैनिक जीवन में अलग तरह के परिधान पहनती हैं. वे सामान्य जीवन जीती हैं, नौकरी करती हैं और आत्मनिर्भर होती हैं.

अमरीका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेन में रहने वाली जेसिका हेस बताती हैं, "मैं 18 साल से टीचर हूं. मैं उसी स्कूल में पढ़ा रही हूं, जहां मैंने ख़ुद पढ़ाई की थी."

वह एक बिशप को रिपोर्ट करती हैं और अपने आध्यात्मिक सलाहकार से लगातार मुलाक़ातें करती रहती हैं.

वह बताती हैं, "मैं पास में ही रहती हूं. स्थानीय चर्च से मैं दो मील दूर ही रहती हूं. मैं दोस्तों और परिवार की मदद के लिए उपलब्ध रहती हूं. और उसके बाद मैं पढ़ाती हूं तो मैं दिन भर लोगों से घिरी रहती हूं. फिर भी मैं ईश्वर से उस ख़ास समर्पण को हमेशा धारण किए रहती हूं."

'ईश्वर यही चाहते थे'

हालांकि कैथोलिक चर्च के भीतर भी कॉन्सीक्रेटेड वर्जिन महिलाओं के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. इसकी एक वजह यह है कि चर्च की ओर से सार्वजनिक तौर पर इसे मंज़ूरी दिए हुए अभी 50 से भी कम साल हुए हैं.

हालांकि 'कुंवारियां' बहुत पहले से चर्च का हिस्सा रही हैं. पहली तीन शताब्दियों ईसवी में कई महिलाओं ने स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर दिया और फिर ईश्वर के लिए वफ़ादार बने रहने की कोशिश में ही शहादत दे दी.

No comments:

Post a Comment

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...