Sunday, November 18, 2018

ICC महिला विश्व टी-20 क्रिकेट: ये पांच दिलाएंगी भारत को वर्ल्ड टी-20 ताज?

पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, पूर्व उप विजेता न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत

ये है वेस्ट इंडीज़ में चल रहे महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय महिला टीम से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी.

बीते शनिवार को भारत ने पूल बी के अपने चौथे और आखिरी मुक़ाबले में साल 2012, 2014 और 2016 की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 48 रन से करारी मात दी. इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में भी जगह बना ली. भारतीय टीम अपने पूल में पहले नंबर पर रही.

पको ये भी रोचक लगेगा
क्या 'आदिवासियों के हिन्दूकरण' से जीत रही बीजेपी?
गुजरात दंगे: 'बेदाग़ मोदी' बचेंगे ज़किया के 'सुप्रीम प्रहार' से?
फिर पाकिस्तान पर क्यों भड़के डोनल्ड ट्रंप?
सिर पर तलवार के वार से मारी गई थीं रानी लक्ष्मीबाई
आईसीसी महिला विश्व टी-20 टूर्नामेंट पहली बार साल 2009 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया. तब भी भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची. लेकिन इसके बाद साल 2012, 2014 और 2016 में वह ग्रुप दौर से आगे नही बढ़ सकी.

इस बार भी उसे अपेक्षाकृत कठिन पूल मिला जिसमें न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल थी. पाकिस्तान के अलावा बाकी तीनों टीमें टी-20 में ताक़तवर मानी जाती हैं. लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व कप्तान मिताली राज, युवा बल्लेबाज़ स्मृति मंधना, जेमीमा रोड्रिग्स और लैगब्रेक गुगली गेंदबाज़ पूनम यादव के पंच के दम पर भारतीय टीम ने हर मुश्किल को आसान करते हुए 8 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराने से पहले न्यूज़ीलैंड को 34 रन से, पाकिस्तान को सात विकेट से और आयरलैंड को 52 रन से मात दी.

अब भारत के अब तक के सफर की कामयाबी में अपने खेल से छाने वाली खिलाड़ियों की बात.

ये टी-20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का पहला शतक था. बाद में उन्होंने राज़ खोला कि उनकी कमर में दर्द था जिसकी वजह से उन्होंने एक-एक रन लेने की जगह गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजकर आराम से रन बनाने की रणनीति बनाई.

खैर जो भी हो उनका प्लान कामयाब रहा. इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ भी 43 रन बनाकर टीम को संभाला. वो अब तक टूर्नामेंट में 12 छक्के जड़ चुकी हैं जो एक रिकॉर्ड है.

ICC महिला विश्व टी-20 क्रिकेट: भारत ने तीन बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दिया झटका

आईसीसी महिला विश्व टी-20: सेमीफाइनल में शान से पहुंची भारतीय टीम

Friday, November 16, 2018

मोदी ने कहा- कांग्रेस सोचती है कि उनकी राजगद्दी एक चायवाला कैसे चुरा ले गया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंबिकापुर में एक चुनावी सभा की। इस दौरान वे नए अंदाज में नजर आए। सभा की शुरुआत में उन्होंने सरगुजा का पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को करीब 20 सेकंड तक बजाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को नींद नहीं आ रही है कि हमारे परिवार की विरासत हमारी राजगद्दी को ये चायवाला कैसे चुरा ले गया।" हालांकि, इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार का नाम नहीं लिया। उन्होंने पहले चरण में हुए मतदान को लेकर बस्तरवासियों की तारीफ भी की। 20 नवंबर को पहले दौर में 18 सीटों पर 76.28 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछली बार से करीब 0.35 फीसदी ज्यादा है। 2013 में 75.93% मतदान हुआ था।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ बम-बंदूक का भय दिखाया जा रहा था। लोगो को मौत के घाट उतार कर लोकतंत्र का गला दबोचने की कोशिश की जा रही थी। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले चरण में भारी मतदान कर भारत के लोकतंत्र की ताकत को सिद्ध कर दिया है। आप भी वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़कर हिंसा करने वालों को करारा जवाब दीजिए। दूसरे चरण में 20 नवंबर को बाकी 72 सीटों पर मतदान होना है। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

मोदी ने कहा- मेरा प्रधानमंत्री बनने का श्रेय जनता को जाता है

"कांग्रेस का मानना है कि पंडित नेहरू के कारण ही एक चायवाला पीएम बना, तो एक काम कीजिए। पांच साल के लिए कांग्रेस एक परिवार के बाहर के किसी कांग्रेसी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दे, तो मैं मान लूंगा कि नेहरूजी के कारण ही कोई आम कांग्रेसी भी कांग्रेस का अध्यक्ष बन पाया।" पिछले दिनों कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि नेहरू की नीतियों की वजह से एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन पाया।
"एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया इसके लिए कांग्रेस 125 करोड़ लोगों को श्रेय देने को तैयार नहीं है। ये उनकी अलोकतांत्रिक मानसिकता का परिणाम है।"
"अगर लोकतंत्र में श्रद्धा है तो चाय वाले का प्रधानमंत्री बनने का यश ना मोदी को जाता है और ना ही भाजपा को जाता है, उसका यश देश की जनता को जाता है।"

कांग्रेस एक बाबा की तरह बोलती है
नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस का कल्चर समझिए, बोलने में क्या जाता है। आना तो है नहीं। आपने टीवी पर एक बाबा को देखा होगा। वह कहते हैं पकौड़े खाए थे, पकौड़े खाओ कृपा हो जाएगी। आपने क्या किया, दूध पीते हो या नहीं। दूध पीना शुरू कर दीजिए कृपा हो जाएगी। कांग्रेस भी ऐसे ही वादा करती है। उसे कहने में कुछ नहीं जाता है। वह अपने वादों को कभी पूरा नहीं कर पाई।"

मोदी ने कहा- बस्तर वालों की तारीफ कीजिए

"मेरे लिए जब अंबिकापुरवासियों ने सभा के लिए लाल किले की प्रतिकृति बनाई थी, तो दिल्ली में बैठी सरकार की नींद उड़ गई थी। पहले चरण की वोटिंग को देखकर भी नींद उड़ गई है। बस्तरवासियों ने मतदान को लेकर जो उत्साह दिखाया। उसकी तारीफ होनी चाहिए।" 
"कांग्रेस ने अंबिकापुर को बदनाम कर दिया उनका हिसाब मांगने का समय आ गया है। इस चुनाव में चुन-चुनकर उनको घर भेजेंगे। आज देश में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव, बिना तेरे मेरे, बिना अपने पराए के एक मंत्र को लेकर चल रही है और वह है सबका साथ, सबका विकास।"
प्रधानमंत्री ने कहा- 2022 तक हर परिवार के पास घर होगा


नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के शहडोल में भी शुक्रवार को सभा की। उन्होंने कहा कि 2022 तक हिन्दुस्तान में एक भी परिवार को बिना घर के नहीं रहने देंगे, हर परिवार का अपना घर होगा। उन्होंने कहा कि मुझे भी पाई-पाई का हिसाब देना चाहिए ना? एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने देश को क्या दिया और एक चाय वाले ने चार साल में क्या दिया? इसका सबको पता चलना चाहिए।

"एक तरफ 54 साल का मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन और दूसरी तरफ 15 साल का भाजपा शासन। कोई भी क्षेत्र हो जैसे शिक्षा, आरोग्य, गांव या शहर का विकास सभी में भाजपा ने बेहतर किया।"
"जिस कांग्रेस पार्टी ने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी गरीबों का दर्द नहीं समझा और देश से गरीबी हटाने के बजाए हमेशा गरीबों को ही हटाने के लिए कार्य किए, वह कांग्रेस पार्टी आज गरीबों की बात कर रही है।"

تيك توك: نجمة هندية لديها 10 ملايين متابع تواجه مستقبلا غامضا بعد حظر التطبيق في بلادها

أغرقت رسائل المتابعين الغاضبين من جميع أنحاء الهند صندوق البريد الاجة أم عبد الله المة فعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المت...